ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर के नवीन पुरातात्विक साक्ष्यों और इसके इतिहास पर सम्पन्न हुआ एक दिवसीय सेमिनार

नव-बिहार न्यूज एजेंसी (NNA), नवगछिया (भागलपुर): स्थानीय जीबी कॉलेज नवगछिया में भागलपुर और इसके आसपास के नवीन पुरातात्विक साक्ष्यों और इसके इतिहास का पुनरावलोकन विषय पर
एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सामाजिक संकाय के डीन प्रो. डा. वीडी पांडेय सहित पूर्व प्राचार्य डॉ जनार्दन शर्मा, एसएम कालेज भागलपुर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के प्रो डॉ रमण सिन्हा, पौराणिक इतिहास के प्रो बिहारी लाल चौधरी, रांची के शोधकर्ता डॉ अरविंदो राय सिन्हा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
जहां मुख्य वक्ता के रूप में रांची से आए डा. अरविंदो राय ने पावर प्वाइंट के माध्यम से भागलपुर के इतिहास पर रौशनी डाला। उन्होंने वर्ष 2015-2018 फरवरी तक किए सर्वेक्षण से प्राप्त विभिन्न स्थलों से पुरातात्विक सामग्री मूर्तियां, शिलालेख, पत्थर पर खुदाई सामग्रियों को जमा किया। पचास से अधिक टीलों की भी खोज किया। बताया कि अंग जनपद को पाटलीपुत्र से भी अधिक प्राचीन अंग प्रदेश की राजधानी चंपा थी। उसके शहरीकरण पर प्रकाश डाला।
वहीं एसएम कॉलेज भागलपुर के प्रो. रमण सिन्हा ने भागलपुर के ऐतिहासिक धरोहर पर प्रकाश डाला। डीन वीडी पांडे ने ऐतिहासिक धरोहर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस विरासत को हमें संजो कर रखना चाहिए।
मौके पर जीबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो अशोक कुमार सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भागलपुर के इतिहास से मानव सभ्यता व संस्कृति को जोड़ने का प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो शिव शंकर प्रसाद ने किया। इस दौरान कालेजों के पूर्व निरीक्षक प्रो मनिंद्र कुमार सिंह, मदन अहल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया की प्राचार्या भावना झा, सेवा निवृत्त प्रो राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उषा शर्मा, रामदेव यादव, प्रो बीके दास, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव सहित दर्जनों कालेज शिक्षक और सैकड़ों छात्र मौजूद थे।