ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

खुशखबरी: रेल ने खोला पिटारा, विक्रमशिला-कटरिया लाइन को 10 करोड़, कटरिया-कुर्सेला के लिए 50 करोड़ हुए आबंटित

4407 करोड़ रुपये से सूबे में बिछेगा रेल का जाल

45 करोड़ से रेल सह सड़क पुल मुंगेर के लिए

15 करोड़ से खगड़िया- कुशेश्वर स्थान के लिए

नव-बिहार न्यूज एजेंसी (NNA) : बिहार में विभिन्न रेल परियोजनाओं को पूरा करने तथा नई योजनाओं के लिए पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 19 फीसद अधिक राशि का आबंटन किया गया है। पिछले साल बजट में 3696 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। इस बार 4407 करोड़ से बिहार में रेलवे योजनाओं को धरातल पर उतारेगा। भागलपुर में विक्रमशिला से कटरिया रेल लाइन के लिए 10 करोड़ और कटरिया-कुरसेला के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।

उपरोक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक अनूप कुमार के हवाले से मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने देते हुए बताया कि आवंटित राशि में निर्माण के लिए 2652 करोड़, नई रेललाइन के लिए 636 करोड़, दोहरीकरण के लिए 95 करोड़, आमान परिवर्तन के लिए 420 करोड़, यात्री सुविधाओं के लिए 69.5 करोड़, यातायात सेवाओं के लिए 41.35 करोड़, संरक्षा में 141 करोड़ एवं लेबल क्रासिंग के लिए 56 करोड़, ट्रैक रिन्युअल के लिए 706 करोड़, पुल मरम्मत के लिए 75.8 करोड़ रुपये मिला है। इस बजट में मोकामा में अतिरिक्त पुल के निर्माण के लिए अलग से 210 करोड़ की राशि दी गई है।

धनराशि आवंटित : दरभंगा से सीसो हॉल्ट होते हुए 7.95 किमी बाईपास के लिए 131 करोड़, कोडरमा से रांची के 0 करोड़, हाजीपुर-सुगौली रेल लाइन के 100 करोड़, कोसी पुल के लिए 75 करोड़, कोडरमा-तिलैया के लिए 75 करोड़, रेल सह सड़क पुल मुंगेर के लिए करोड़, गिरीडीह-कोडरमा के लिए 40 करोड़, सकरी-हसनपुर के लिए 25 करोड़, राजगीर-तिलैया एवं नटेसर इस्लामपुर के लिए 20 करोड़, खगड़िया- कुशेश्वर स्थान के लिए करोड़ की राशि आवंटित की गई है।

इसी तरह आमान परिवर्तन में सकरी-लौकहा-निर्मली व सहरसा- फारबिसगंज के लिए 420 करोड़, मानसी-सहरसा-दौरम मधेपुरा-पूर्णिया के लिए 9.9 करोड़, जयनगर-दरभंगा नरकटियागंज 10 करोड़ की राशि दी गई है। धनबाद-सोननगर रेललाइन के दोहरीकरण के लिए 250 करोड़, हाजीपुर-बछवाड़ा के लिए 260 करोड़, मोकामा में अतिरिक्त पुल के निर्माण के लिए 210 करोड़, किउल-गया के लिए 180 करोड़, रांची रोड-पतरातू के लिए 100 करोड़, रमणा-सिंगरौली के लिए 0 करोड़, दनियां-रांची रोड 50 करोड़, जरंगाडीह दनियां 50 करोड़, हाजीपुर-रामदयालू नगर के लिए 50 करोड़, समस्तीपुर दरभंगा के लिए 50 करोड़, मुजफ्फरपुर सुगौली के लिए 40 करोड़, सुगौली वाल्मिकीनगर के लिए 30 करोड़ एवं गढ़वा रोड रमणा रोड के लिए 30 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। नेउरा-दनियावां-बिहारशरीफ- बरबीघा-शेखपुरा रेललाइन के निर्माण के लिए इस बजट में 50 करोड़ की राशि आवंटित की गयी है।