ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज दोपहर 12 बजे से कल दोपहर 12 बजे तक मनेगी मकर संक्रांति

आज दोपहर 12 बजे से कल दोपहर 12 बजे तक मनेगी मकर संक्रांति

नव- बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), नवगछिया (भागलपुर)। मक्रर संक्रांति का पर्व इस साल आज रविवार और सोमवार, दोनों दिन मनाया जा रहा है। दो अलग-अलग पंचांगों के अनुसार समय अलग-अलग बताया जा रहा है। मिथिला पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे से संक्रांति काल है तो काशी (बनारस) पंचांग के अनुसार 15 जनवरी को सुबह से दोपहर 12 बजे तक संक्रांति काल है।

इस मामले में एक ज्योतिषाचार्य ने बताया कि मिथिला पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे से संक्रांति पुण्य काल है। उन्होंने आगे बताया कि 14 जनवरी को रात 7.35 मिनट पर धनु राशि से मकर राशि में सूर्य प्रवेश करेगा। धर्मशास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद किसी भी दिन मकर संक्रंति लगने पर उनका पुण्य काल दूसरे दिन मध्यकाल अर्थात दोपहर 12 बजे तक रहता है। इसलिए कासी पंचांग के अनुसार मकर संक्रंति का पुण्य काल काल 15 जनवरी के सूर्योदय से लेकर मध्यकाल अर्थात दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

गंगा स्नान और दान से मिलता है लाभ

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के बाद ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है। उत्तरायण दिशा के सूर्य को देवताओं का सूर्य माना जाता है। इसी दिन से सभी शुभ कार्य प्रारंभ हो जाता है। मकर संक्रांति एक प्रकार से देवताओं का प्रात: काल है। इस दिन दान, स्नान, जप, तप का अतुलनीय महत्व है। शास्त्रों में वर्णित है कि इस तिथि पर गंगा स्नान और दान सौ गुणा प्रभावी होता है।