ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ब्रेकिंग नवगछिया: भागलपुर में गिरा मौसम का पारा, बढ़ी ठंड से एक छात्रा हुई बेहोश

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। आज मौसम का पारा गिरने की वजह से पिछले कई दिनों से मौसम की लुकाछिपी आज से अचानक कनकनी और कंपकपी में बदल गयी। जिसकी वजह से भागलपुर जिले के गंगा पार नवगछिया अनुमंडल के एक विद्यालय में एक छात्रा इस बढ़ती ठंड का शिकार होने से विद्यालय में ही बेहोश हो गई।

जानकारी के अनुसार नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सोहड़ा गद्दी में दिन के 1:30 बजे भारती कुमारी (पिता अनिल सिंह) वर्ग  6 ठंड लगने से अचानक बेहोश हो गई। जिसे तत्काल रंगरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

इधर ठंड बढ़ने की वजह से कई जगहों पर लोगों को आग का सहारा भी लेते देखा जा रहा है। यह अलग बात है कि कुछ जागरूक बच्चों के अभिभावक बच्चों को गर्म कपड़े पहना कर विद्यालय भेज रहे हैं।

नवगछिया में आज सोमवार का पारा न्यूनतम 9 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री रहा। जबकि कल मंगलवार को भी न्यूनतम पारा 9 डिग्री ही रहने का अनुमान है जब की अधिकतम पारा में 1 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं बुधवार को न्यूनतम पारे में भी एक डिग्री बढ़ोतरी होकर 10 डिग्री और अधिकतम में भी एक डिग्री बढ़ोतरी होकर 25 डिग्री होने की संभावना है। गुरुवार को मौसम में कुछ सुधार होगा और इस दिन न्यूनतम पारा 13 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री हो सकता है। वहीं शुक्रवार को भी मौसम में कुछ सुधार होकर न्यूनतम पारा इस दिन 14 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री होने की संभावना है। इसके साथ ही पुनः शनिवार को अचानक फिर से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। उस दिन पुनः न्यूनतम पारा गिरकर 11 डिग्री तथा अधिकतम 24 डिग्री तक ही रहने की संभावना है।