ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

राम के नाम में भी परमाण्विक शक्ति समाहित है- स्वामी आगमानंद

राजेश कानोडिया, नव-बिहार समाचार, भागलपुर। आज के उस परमाणु युग में राम के नाम में भी परमाण्विक शक्ति समाहित है। जिसका वर्णन गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरित मानस के लंका कांड में ‘लव निमेष परमाणु युग’ कहा गया है। यह उस समय कहा था, जब डाल्टन का जन्म भी नहीं हुआ था। अतः गोस्वामी जी को परमाणु का पूरा ज्ञान था। उन्होंने विविध शास्त्रों से यह प्राप्त किया था।उपरोक्त जानकारी परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने शनिवार की देर शाम भागलपुर के घंटाघर स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में मानस सद्भावना सत्संग समिति द्वारा आयोजित राम कथा यज्ञ जे दौरान दी।

इसकी विस्तार से व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि राम नाम में परमाणु शक्ति है । राम के र अक्षर में इलेक्ट्रॉन, आ में प्रोटॉन है और म में न्यूट्रॉन की शक्ति समाहित है। अतः जिस प्रकार से आज परमाणु ऊर्जा का उपयोग विविध प्रकार से किया जा रहा है। ठीक उसी प्रकार से राम नाम में जो अशीम शक्ति है उसका उपयोग हम आज विविध रूपों में कर सकते हैं।

राम नाम की शक्ति का अगली जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 'बंदऊ नाम राम रघुवर को’। हेतु कृशानु भानु हिमकर को”। राम के र शब्द में अग्नि है, जो पापों को जलाती है और आ शब्द आदित्य अर्थात सूर्य के लिए है जो प्रकाश देता है और जीवन के अन्धकार को दूर करता है और आत्म प्रकाश देता है तथा म शब्द में चंद्रमा है जो शीतलता, मधुरता और अमृत प्रदान करता है।

इसी प्रकार से उन्होंने राम की शक्ति का कई प्रकार से व्याख्यान कर इस राम नाम की शक्ति की अदभुत जानकारियां दीं । कार्यक्रम में पंडित रघुनंदन ठाकुर, पुनीत पाठक एवं भरत दास जैसे विद्वानों ने अपने आशीर्वचन से मंच को सुशोभित किया और श्रोताओं को इस ज्ञान की गंगा में गोता लगाते रहे ।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से समिति के प्रधान संरक्षक दिवाकर चंद्र दुबे, अध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह, महामंत्री विजय कुमार सिंह, सचिव विनोद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव संदीप कुमार सिंह, रणधीर सिंह, अशोक पोद्दार, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिन्हा, संयोजक हरि किशोर सिंह कर्ण, प्रवक्ता महेश राय, रोशन सिंह, पुजारी पंडित अरुण कुमार शुक्ला, रत्नाकर झा, संगीत प्रभारी सुश्री सुष्मिता, सौरव मिश्रा, राजाराम राय, सुनील चटर्जी, राजाराम मुखिया, रघुनंदन ठाकुर, प्रणव दास, कैप्टन समीक्षा सिंह, पिंकू चौबे, मधुलता सिंह, सुनीता सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने किया। इस आशय की जानकारी रोशन सिंह,  प्रवक्ता मानस सत्संग सद्भावना समिति भागलपुर ने दी।