ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए


नव-बिहार समाचार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर आज 47 वर्षीय राहुल गांधी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। कांग्रेस नेता मुल्ला पल्ली रामचंद्रन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि नामांकन के 89 प्रस्ताव दाखिल किए गए थे। सभी वैद्य पाये गए। केवल एक ही उम्मीदवार मैदान में है। मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के निर्वाचन की घोषणा करता हूं। 

बताते चलें कि 132 साल पुरानी इस कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर नामांकन के लिए राहुल गांधी ने पिछले 4 दिसंबर को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में फॉर्म भरे थे। उनके नामांकन में शिला दीक्षित, मोहसिना किदवई, कमलनाथ, मोती लाल वोरा, अहमद पटेल, तरुण गोगोई, अशोक गहलोत प्रस्तावक बने थे। मौकेपर सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता उनके साथ उपस्थित थे। राहुल गांधी के निर्वाचित होने के बाद से बिहार और झारखंड कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस घोषणा के साथ ही भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस की कमान अब युवा नेता के हाथों में आ गयी है। इससे अब कांग्रेस पार्टी के साथ साथ देश को सही दिशा मिलेगी और विकास तेज गति से होगा।

बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी वरीय नेता प्रेमचंद मिश्रा, डॉ समीर कुमार सिंह, सुमन कुमार मलिक, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष सहित कहलगांव विधायक सदानंद सिंह इत्यादि ने राहुल गांधी को बधाई दी है। इन लोगों ने कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस काफी आगे जाएगी। बता दें कि राहुल गांधी इस परिवार के पार्टी के पांचवें अध्यक्ष बने हैं। जिस पर इसके पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी व सोनिया गांधी रह चुके हैं। आज नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में राहुल गांधी निर्विरोध चुने गए हैं।