ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नये साल की छुट्टियों का बिहार सरकार ने किया एलान, देखें छुट्टियों की सूची

नव-बिहार समाचार, पटना। बिहार सरकार ने वर्ष 2017 के मुकाबले वर्ष 2018 में दो छुट्टियों की कटौती कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग के इस प्रस्ताव को राज्य मंत्रिपरिषद ने मंगलवार को अपनी बैठक में स्वीकृति प्रदान कर दी है।

दरअसल, गुरु गोविंद सिंह की जयंती वर्ष 2017 में दो बार पडऩे से अगले साल गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश नहीं मिलेगा। साथ ही चंपारण सत्याग्रह के सौ वर्ष पूरे होने पर इस मौके पर मिले अवकाश को भी नए साल के कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है।

वर्ष 2017 में गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के दौरान राज्य सरकार ने 3 व 4 जनवरी को दो दिनों के विशेष अवकाश की घोषणा की थी।

वर्ष 2018 में राज्य सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची-
तिथि-         दिन-    अवकाश का कारण
22 जनवरी सोमवार वसंत पंचमी
26 जनवरी शुक्रवार गणतंत्र दिवस
31 जनवरी बुधवार संत रविदास जयंती
14 फरवरी बुधवार महाशिवरात्रि
2 व 3 मार्च शुक्रवार-शनिवार होली
22 मार्च गुरुवार बिहार दिवस
24 मार्च शनिवार सम्राट अशोक जयंती
25 मार्च रविवार रामनवमी
29 मार्च गुरुवार महावीर जयंती
30 मार्च शुक्रवार गुड फ्राइडे
14 अप्रैल शनिवार अंबेडकर जयंती
23 अप्रैल सोमवार वीर कुंवर सिंह जयंती
24 अप्रैल मंगलवार जानकी नवमी
30 अप्रैल सोमवार बुद्ध पूर्णिमा
1 मई मंगलवार मई दिवस
2 मई बुधवार शब-ए-बरात
16 जून शनिवार ईद उल फितर
28 जून गुरुवार कबीर जयंती
15 अगस्त बुधवार स्वतंत्रता दिवस
22 अगस्त शनिवार ईद-उल-जोहा
3 सितंबर सोमवार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
21 सितंबर शुक्रवार मोहर्रम
2 अक्टूबर मंगलवार गांधी जयंती
16 अक्टूबर मंगलवार नवरात्र सप्तमी
17 अक्टूबर बुधवार नवरात्र अष्टमी
18 अक्टूबर गुरुवार नवरात्र नवमी
19 अक्टूबर शुक्रवार विजय दशमी
30 अक्टूबर मंगलवार चेहल्लुम
7 नवंबर बुधवार दीपावली
9 नवंबर शुक्रवार चित्रगुप्त पूजा
13 नवंबर मंगलवार छठ
14 नवंबर बुधवार छठ
25 दिसंबर मंगलवार क्रिसमस