ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नेहरू जयंती पर संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत गौशाला रोड स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में मंगलवार को भागलपुर जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी शीतल प्रसाद सिंह निषाद की अध्यक्षता में पंडित नेहरू की जयंती मनाई गई। मौके पर मौजूद कांग्रेस कर्मियों ने पंडित नेहरू को याद किया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन चरित्र को अपनाने की सलाह दी।

मौके पर भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू ने कहा था कि सच्चा मनुष्य वही है जो बुराई का बदला भलाई से दे। इस मौके पर श्री निषाद ने यह भी कहा कि हमें आपस के सभी भेदभावों को भुलाकर संगठन को मजबूत करना है ताकि आने वाला कल कांग्रेस का हो और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री हों।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने की। मौके पर बच्चों के बीच मिठाई वितरण किया गया। इस मौके पर शीला देवी निषाद, विनय कुमार सिंह, राजीव चौधरी, रीमा देवी, अशोक कुमार सिंह निषाद, छोटेलाल ततमा, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, सुखदेव प्रसाद सिंह, सुनील चौधरी, पुलकित सिंह, मिथिलेश प्रसाद सिंह, राघवेंद्र सिंह निशीथ प्रसाद सिंह और बाल्मीकि कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।