ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पं जवाहरलाल नेहरू की 128वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 128वेें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया,' पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि।'

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी शांतिवन में नेहरू की समाधि पर श्रद्धांजलि दी।

नेहरू देश की आजादी के बाद पहली बार 15 अगस्त, 1947 में देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 14 नवंबर को हुआ था और मृत्यु 27 मई 1964 में हुई थी। नेहरू के जन्मदिन को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

नेहरू 1919 में इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़े थे और बाद में महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ गए थे। नेहरू सितंबर, 1923 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने थे। नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे।