ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: फिर मिली एक अज्ञात लाश, फैली सनसनी

नव-बिहार समाचार, बिहपुर / नवगछिया: पुलिस जिला नवगछिया क्षेत्र में अज्ञात लाशों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। कभी खेत में तो कभी बगीचे में, इस बार यह अज्ञात लाश मिली है रेलवे ट्रेक के किनारे। वह भी थानाबिहपुर रेलथाना क्षेत्र में।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बिहपुर में नन्हकार रेल ढाला के पास एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। वह गेरूआ रंग का टीशर्ट व हाफ पैंट पहने था। अज्ञात लाश की बात फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। जिसे देखने काफी लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मौके पर लोग तरह तरह की आशंका व्यक्त करते देखे गए। उसके पास से भी उसकी पहचान का कोई सामान नहीं मिला। कई गांवों के लोगों ने भी शव को देखा। मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई।

घटना की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष रामविचार सिंह तथा रेल थानाध्यक्ष रामाषीश प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। स्थानीय लोगों का कहना था कि सोमवार की शाम तक रेलट्रैक के पास कुछ नहीं था। बहरहाल, रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा।