ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गोपालपुर में प्रखंड कांग्रेस कमेटी का चुनाव अवैध- शीतल

नव-बिहार समाचार (नस), नवगछिया। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला भागलपुर उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी पद पर कल हुए चुनाव को अवैध करार देते हुए कहा है कि इसका सही चुनाव गुरुवार को जिला चुनाव अधिकारी दिनानाथ तिवारी द्वारा प्रतिनियुक्त गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड चुनाव पदाधिकारी अभिषेक चौबे की निगरानी में लतीपाकर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कराया जाएगा।

वहीं प्रखंड चुनाव पदाधिकारी अभिषेक चौबे ने भी कहा है कि एक दिन पहले गोपालपुर में कराए गए प्रखंड कांग्रेस कमेटी का चुनाव पूरी तरह से गलत और अवैध है। इस दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पूरी तरह से मखौल उड़ाया गया है। गुरुवार को गोपालपुर में पुनः सही तरीके से प्रदेश प्रतिनिधि शीतल प्रसाद सिंह निषाद की मौजूदगी में चुनाव कराया जाएगा।

इस मामले का खुलासा करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने बताया कि कांग्रेस कमेटी गोपालपुर के लत्तीपाकर में ही 4 एकड़ जमीन है। जिससे सालाना एक लाख से अधिक की आमदनी होती है। उसका कोई लेखा-जोखा नहीं मिलता है। इसी जमीन की अवैध कमाई को लेकर सारे नियम कानून को ताक पर रखते हुए शंकर सिंह अशोक ने प्रखंड अध्यक्ष बनने का षड्यंत्र रचा था। जिसका सभी कांग्रेस जन विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में कल हुए चुनाव के दौरान प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्य राजीव कुमार चौधरी ने भी अवैध तरीके से हो रहे चुनाव के दौरान भी इस चुनाव का विरोध किया था।