नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN)। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर सहायक थाना क्षेत्र में मधुरापुर के समीप गंगा किनारे एक युवक की लाश मिली। जिसकी पहचान प्रखंड के मधुरापुर गांव के दयानंद पंडित का पुत्र मनीष पंडित(३४ साल) के रूप में हुई है।पहचान उसकी पत्नी खुशबू देवी ने पुलिस के सामने किया। पुलिस ने लाश को पोस्टमाटम हेतु नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज है, लेकिन मृत्यु के कारण का पता अब तक नही चल पाया है। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है।