नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), भागलपुर : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद रविवार को दोपहर 12 बजे सैंडिस के खेल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी से शनिवार रात 11 बजे भागलपुर पहुंचे
लालू प्रसाद के साथ उनके पुत्र व विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव भी थे।
राजद जिलाध्यक्ष डॉ. तिरुपतिनाथ यादव ने बताया कि जनसभा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुप्रीमो लालू प्रसाद की सभा के लिए मंच तैयार कर लिया गया है।
इस मंच से पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह, पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व मंत्री आलोक मेहता, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी सहित दर्जनों नेता भी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा है कि जनसभा के बाद बिहार सरकार का जाना तय है।

इधर, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार ने जिस प्रकार 27 अगस्त, 2017 को पटना में हुई देश बचाओ-भाजपा भगाओ रैली को विफल करने के लिए कई प्रकार की साजिशें रची गईं। इसके बावजूद रैली ऐतिहासिक रूप से सफल रही। उसी प्रकार सृजन के दुर्जनों का विसर्जन जनसभा को विफल करने के लिए भी सुनियोजित तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी प्रशासन का इस्तेमाल कर साजिश रचने का काम किया। इसके बावजूद जनसभा ऐतिहासिक होगी। इस जनसभा में लाखों लाख की संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सृजन घोटाला के दुर्जनों के विसर्जन जनसभा से सरकार बौखलाहट में है, जिसके कारण प्रशासन और सत्ता पक्ष के द्वारा शहर में नेताओं के स्वागत में लगाए गए बहुत जगह तोरणद्वार, होडिर्ंग, बैनर को हटा दिया गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।