ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

खुश खबरी: 22 दिन के बाद कटिहार-सिलीगुड़ी रूट बहाल, सुधानी पुल से गुजरी सवारी गाड़ी से राजधानी एक्सप्रेस तक

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), कटिहार/ नवगछिया। रेल मंडल के बिहार और पश्चिम बंगाल के इलाकों में आई प्रलयंकारी बाढ़ के बाद आखिरकार 22 दिन बाद 3 सितंबर को कटिहार-सिलीगुड़ी रूट बहाल हो गया।
इस पुल पर पहली सवारी ट्रेन तेलता सुधानी रेल पुल से गुजारी गई। इसके बाद आज ही 12424 डाउन और 12423 अप राजधानी एक्सप्रेस को भी चलाया गया। इसके बाद 12505 अप नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस भी अपने पुराने रास्ते से ही चलाई गई। साथ ही 15635 डाउन ओखा द्वारिका एक्सप्रेस (साप्ताहिक) भी अपने पुराने मार्ग से ही चलाई गई। यह अलग बात है कि 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 15483/ 15484 सिक्किम महानंद एक्सप्रेस, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15909/15910 अवध आसाम एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ नही हो पाया है।
दरअसल बीते दिनों कटिहार में आई भीषण बाढ़ की वजह से बाढ़् के पानी ने रेलवे पटरी को नुकसान पहुंचाया था। इसकी वजह से ट्रेनों का परिचालन रूक गया था। 
अब 22 दिन बाद 3 सितंबर को ट्रायल स्वरूप पहली सवारी ट्रेन तेलता सुधानी रेल पुल से गुजारी गई। कामरूप एक्सप्रेस ट्रेन गुवाहाटी से हावड़ा के लिए चली। ट्रेन में सवार यात्रियों ने इससे पूर्व पुल की रक्षा सुरक्षा को लेकर संशय देखा गया।
इससे पहले बीते सोमवार को ध्वस्त रेल पुल की मरम्मत होने के बाद मंगलवार की दोपहर पहली खाली मालगाड़ी सुधानी रेल पुल संख्या 133 से खाली इंजन गुजारकर जांच की गई थी।