ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: गणेश प्रतिमा का अबतक नहीं हुआ विसर्जन

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), नवगछिया। एक गणेश प्रतिमा का नवगछिया नगर में आज शाम 6 बजे तक विसर्जन नहीं किया जा सका है। जबकि नवगछिया अनुमंडल में प्रायः गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को ही हो चुका है। नवगछिया प्रशासन को भी इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है। यह जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है।
बताते चलें कि दो दिनों पहले इसी अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत कोरचक्का गांव की गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 9 बच्चों की डूबने से मृत्यु हो चुकी है। इसके तीन साल पहले भी नवगछिया नगर की एक प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की गौशाला पोखर में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।