ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

BIG BREKING: नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस डिरेल, 6 डिब्बे पटरी से उतरे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN): नागपुर से मुंबई जा रही 12290 दुरंतो एक्सप्रेस तितवाला के नजदीक दुर्घटना का शिकार हो गई. इसके 6 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. सुबह 6.40 मिनट पर आसनगंज और वासिंद के बीच यह हादसा हुआ है. एसी कोच के डिब्बे पटरी से उतरे हैं.

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश या इलेक्ट्रिकल स्पार्क की वजह से ये डिब्बे पटरी से उतरे हो सकते हैं. लेकिन अभी पक्का कुछ नहीं कहा जा सकता. राहत और बचाव कार्य जारी है. कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है. इस रूट की सभी लाइनें प्रभावित हुई हैं. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

रेलवे के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने कहा, ट्रेन के 6 डिब्बे डीरेल हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारियां हो रही है. वहां मेडिकल ट्रेन रवाना हो गई है. अभी किसी कैजुअलिटी की खबर नहीं है. हालांकि, किन परिस्थतियों में और किन वजहों से हादसा हुआ है इसके बारे में उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है.

बता दें कि एक महीने के भीतर यह तीसरा बड़ा रेल हादसा है. इससे पहले 19 अगस्त को उत्कल एक्सप्रेस में 22 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. वहीं 22 अगस्त को कैफियत में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जिनमें 7 को गंभीर चोट लगी थी.

इन दोनों दुर्घटना के बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभू ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर इस्तीफे की पेशकश की थी. हालांकि, प्रधानमंत्री ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा था.