ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

तेजस्वी यादव के पक्ष में अभियान चलाएगा युवा राजद : बुलो मंडल


पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सीबीआई के बढ़ते शिकंजे के खिलाफ युवा राजद प्रदेश भर में अभियान चलाकर लोगों को
जागरूक करेगा। इसके तहत भाजपा एवं केंद्र सरकार की साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। श्रीकृष्ण चेतना परिषद में गुरुवार को बैठक करके युवा राजद ने यह निर्णय लिया।
बैठक का शुभारंभ युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भागलपुर के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं प्रधान महासचिव मुंद्रिका सिंह यादव ने किया। जहां मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।