ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जदयू: भुवानिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष, शिव पंसारी बने नवगछिया अध्यक्ष

नवगछिया/ भागलपुर/ बांका : भागलपुर के पूर्व मेयर व जदयू नेता दीपक भुवानियां को पार्टी ने अपने व्यावसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। उनका मनोनयन बुधवार को पटना में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की विमर्श बैठक में किया गया। इस बैठक में भागलपुर प्रमंडल के तीनों पुलिस जिलों बांका, भागलपुर एवं नवगछिया के लिए प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों का भी मनोनयन किया गया।
व्यावसायिक प्रकोष्ठ की ओर से जारी सूची के मुताबिक राजीव कुमार सिंह भागलपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष होंगे, जबकि दीपक कुमार गुप्ता भागलपुर महानगर के अध्यक्ष। नवगछिया में पार्टी के व्यावसायिक प्रकोष्ठ की कमान शिव कुमार पंसारी को सौंपी गई है तो बांका जिले में प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष होंगे रितेश कुमार चौधरी। भागलपुर के गुरुचरण गुप्ता एवं मिथिलेश कुमार को प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव और अभिनंदन पोद्दार सचिव बनाए गए हैं। नवगछिया के सुबोध साह एवं भागलपुर के बाबूलाल पोद्दार कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए हैं।