ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के पवन सर्राफ सहित सात समाजसेवी सम्मानित

नव-बिहार समाचार, नवगछिया/भागलपुर। बिहार के व्यवसायी राजनीति में पिछड़े हैं। उन्हें राजनीति में बढ़चढ़ कर शामिल होना चाहिए। रविवार को स्थानीय एक होटल में आयोजित बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन में प्रादेशिक अध्यक्ष निर्मल कुमार झुनझुनवाला ने कहा।

प्रादेशिक अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में समाज की भागीदारी हो इसके लिए सक्रिय पहल करनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि पहले संगठन को मजबूत बनाएं। प्रत्येक घर से एक को सदस्य बनाने की अपील की। सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल नोपानी ने कहा कि 77 वर्षो से संगठन कार्यरत है। लेकिन सदस्य बनाने में कोताही बरती जा रही है। राज्य में हुए नगर निगम चुनाव में संगठन के 65 उम्मीदवारों में 26 जीते। विधानसभा चुनाव में भी शामिल होने की अपील की। विदेश में पढ़ने वाले बच्चों को आर्थिक मदद करने की भी अपील की गई। सम्मेलन की राष्ट्रीय महामंत्री सुषमा अग्रवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए एकता आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश टिबरेवाल संगठन के कार्यो के बारे में जानकारी दी। वहीं नगर शाखा के अध्यक्ष श्रवण कुमार बाजोरिया ने एक वर्ष में संगठन द्वारा किए गए कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने के अलावा स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, निर्धनों के बीच कंबल बांटे गए और ठंड के मौसम में अलाव की व्यवस्था की गई। रोहित झुनझुनवाला, पवन कुमार सुरेका, अजय जालान और विनोद सरावगी, पवन दलान, युगल किशोर आदि ने भी विचार दिए।

सात समाजसेवी किए गए सम्मानित

भागलपुर प्रमंडल में संगठन के सदस्यों द्वारा विशेष योगदान देने पर भागलपुर के अशोक भिवानीवाला, पवन पोद्दार, नवगछिया के पवन सर्राफ, कहलगांव के अशोक खेमका, बौंसी के शिव कुमार अग्रवाल, नाथनगर के संजय अग्रवाल और पीरपैंती के किशन टिबरेवाल को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

दहेज नहीं लेने का निर्णय

सम्मेलन में दहेज प्रथा को तोड़ने और विवाह में आडंबर नहीं करने का निर्णय लिया गया।

छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय

10वीं और 12वीं परीक्षा में 85 फीसद या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।