ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में मनाया गया खरीफ महोत्सव

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। खरीफ महोत्सव 2017 के अन्तर्गत प्रखंड स्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में रविवार 28 मई को खरीफ महोत्सव मनाया गया। प्रखंड प्रमुख सुमित्रा देवी, उप प्रमुख विजय राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन, आत्मा अध्यक्ष मिंटू देवी, विधायक प्रतिनिधि पारसनाथ साहू इत्यादि ने दीप प्रज्वलित कर इस महोत्सव का विधिवत उदघाटन किया।
मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ गिरीश कुमार और डॉ प्रवेश कुमार ने उपस्थित किसानों को नई और उन्नत तकनीक से खेती करने की विशेष जानकारी दी। जहां कृषि समन्वयक सुबोध कुमार, दीपक कुमार सिंह, किसान सलाहकार गौतम कुमार, विन्देश्वरी प्रसाद, हितेश चंद्र, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बालमुकुंद कुमार के अलावा कृषि सामग्री के अधिकृत विक्रेता सिम्मी कृषि केन्द्र के ऋषि कुमार सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे। इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवगछिया अनिल कुमार ने सभी का स्वागत किया।