ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नगर चुनाव: आज थाम जायेगा नामांकन का पहला दौर

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क, पटना : नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज गुरुवार दोपहर तीन बजे नामांकन का सिलसिला थम जाएगा। पहले चरण में 35 जिलों की 101 नगर पालिका में 21 मई को चुनाव होना है, जबकि मतगणना 23 मई को होगी। इसमें सात नगर निगम, 31 नगर परिषद और 63 नगर पंचायतों में वोट पड़ेंगे।
इन क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की जांच 28 अप्रैल को होगी। दो मई को नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है। इसके बाद साफ हो जाएगा कि पहले चरण में कितने प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे। तीन मई को चुनाव चिह्न् का आवंटन किया जाएगा।

पहले चरण में यहां पड़ेंगे वोट

नगर निगम वाले शहर : बिहारशरीफ, आरा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और मुंगेर।

नगर परिषद वाले शहर : बक्सर, डुमरांव, सासाराम, डेहरी-डालमियानगर, भभुआ, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, सिवान, गोपालगंज, हाजीपुर, मोतिहारी, रक्सौल, बेतिया, बगहा, नरकटियागंज, सीतामढ़ी, सुल्तानगंज, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, फारबिसगंज, किशनगंज, जमालपुर, जमुई, खगडिया, लखीसराय, और शेखपुरा।

नगर पंचायत वाले शहर : इस्लामपुर, सिलाव, राजगीर, पीरो, बिहिया, जगदीशपुर, कोईलवर, शाहपुर, कोआथ, नोखा, नासरीगंज, मोहनिया,ं बोधगया, शेरघाटी, टेकारी, मखदुमपुर, रफीगंज, नवीनगर, वारसलीगंज, हिसुआ, सोनपुर, दिघवारा, मढ़ौरा, रिविलगंज, महाराजगंज, मैरवा, मीरगंज, बरौली, कटैया, मोतीपुर, कांटी, लालगंज, चकिया, सुगौली, ढाका, अरेराज, चनपटिया, रामनगर, बैरगनिया, बेलसंड, शिवहर, नवगछिया, कहलगांव, अमरपुर, जयनगर, झंझारपुर, घोघरडीहा, दलसिंहसराय, रोसड़ा, सिमरी बख्तियारपुर, मुरलीगंज, वीरपुर, निर्मली, कसबा, बनमनखी, जोगबनी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, मनिहारी, हवेली, खड़गपुर, झाझा, गोगरी, जमालपुर और बड़हिया।