ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

70 साल के बुजुर्ग ऐसे कर रहे हैं फ्री में हवाई यात्रा, देश में पहली बार हुआ ऐसा

जयपुर। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को देवस्थान विभाग की ओर से देश में पहली बार फ्री में हवाई यात्रा का मौका मिला। 70 साल इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का हवा में उड़ने का सपना मंगलवार को पूरा हुआ

मंगलवार को दोपहर 1 बजे फ्लाइट जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे से तिरुपति के लिए रवाना हुई, जिसमें 30 यात्री थे। इनमें 28 यात्री ऐसे थी जो पहली बार हवाई यात्रा कर रहे थे।
- विभाग के कार्यवाहक आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि पहले चरण में 4 स्थानों की यात्रा करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 फ्लाइट में 706 यात्री जाएंगे।
- जयपुर हवाई अड्डे, मुख्यमंत्री और देवस्थान विभाग के मंत्री यात्रियों को रवाना करेंगे। गौरतलब है कि इस योजना के तहत विभाग एक हजार यात्रियों को हवाई यात्रा कराएगा। अभी प्रथम चरण में 4 जगह के ही टेंडर हुए हैं।

ये जाएंगी फ्लाइट्स

- पहली फ्लाइट 28 फरवरी को जयपुर से तिरुपति जाएगी व 2 मार्च को वापस आएगी।
- तिरुपति के लिए 4 फ्लाइट से 111 यात्री जाएंगे।
- रामेश्वर के लिए 13 फ्लाइट से 357 यात्री जाएंगे।
- सम्मेद शिखर के लिए 1 फ्लाइट से 13 यात्री जाएंगे।
- जगन्नाथपुरी के लिए 8 फ्लाइट से 225 यात्री जाएंगे।

ये रहेगा शेड्यूल

- तिरुपति- 28 फरवरी को एक, 1 मार्च को 2 एवं 2 मार्च को 1 फ्लाइट जाएगीद।
- रामेश्वर- 2 से 6 मार्च तक 13 फ्लाइट।
- सम्मेद शिखर- 15 मार्च एक फ्लाइट।
- जगन्नाथपुरी के लिए 17 से 25 मार्च तक 8 फ्लाइट जाएंगी।