ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिहार में चल रही शीतलहर करा रही शिमला का एहसास

पटना [एनएनएन]। बिहार में गई ठंड वापस फिर से लौट आई है। मौसम ने जो करवट बदली है उसके बाद पूरा बिहार फिर से कोहरे की आगोश में है। बढ़ रही शीतलहर लोगों को शिमला के मौसम जैसा एहसास करा रहा है। जिसकी वजह से एक बार फिर से लोग शाम होते ही घर में दुबके रहने को मजबूर हो गए हैं। पिछले तीन दिनों से चल रही बर्फीली हवाओं से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग की मानें तो अफगानिस्तान से आई नमी की वजह से भागलपुर और पटना समेत बिहार के तमाम जिलों में मौसम का मिजाज बदला है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में कुहासा छाया हुआ है और आकाश बादलों में घिरा हुआ है।

राजधानी पटना सहित अधिकाँश जिलों का अधिकतम पारा ढाई डिग्री नीचे चला गया है। पटना का तापमान 20.50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।