ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अंक ज्योतिष की नजर से कैसा रहेगा नया साल, जानिए अपना शुभ अंक

नई दिल्ली। इस वर्ष नई उपलब्धियां हासिल करने के अनेक अवसर मिलेंगे। मित्रों व सहयोगियों का साथ मिलने से नये क्षेत्रों में भी हाथ आजमाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए
अनुकूल समय है। सिने, कला और मीडिया से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। मार्च व दिसंबर महीने आपकी खुशियां बढ़ा सकते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार 2017 का जोड़ 1 बनता है। अंक 1 के स्वामी सूर्य हैं। सूर्यदेव प्रबंधन, प्रशासन, आत्मविश्वास और पूर्व दिशा के कारक ग्रह हैं। यह वर्ष प्रशासन से जुड़े व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। उनकी जिम्मेवारियां बढ़ेंगी और उनके प्रयासों को सराहा जायेगा। आपके लिए कैसा रहेगा यह साल, जानिए अपने अंक से...
(यदि आपका जन्म  किसी भी महीने  की   1, 10, 19  या 28 तारीख  को हुआ है)
यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किये गये प्रयासों में सफलता मिलेगी। इस वर्ष कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। सामाजिक स्तर और मान-सम्मान बढे़गा। जनवरी व फरवरी माह संघर्ष वाले हो सकते हैं। विरोधी पक्ष हावी रह सकता है। 13 अप्रैल से 12 मई और 17 अगस्त से 16 सितंबर तक का समय विशेष उपलब्धियां लाएगा। नये काम के लिए यह समय अत्यंत शुभ है। जून, जुलाई और नवंबर भी लाभदायी होंगे। छात्रों द्वारा की गयी पढ़ाई में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे।
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की  2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है)
यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से मित्रता  होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। बोलने की कला में निपुणता आएगी। सरकारी मसले सहज ही सुलझ जायेंगे। तन और मन में नई ऊर्जा का प्रवाह होगा। आर्थिक रूप से अनपेक्षित उन्नति होगी और जाने-अनजाने स्रोतों से धनोपार्जन के नये व स्थायी आमदनी के साधन बनेंगे। अप्रैल, जुलाई, अगस्त और दिसंबर में मित्रों एवं प्रभावशाली व्यक्तियों का साथ मिलने से पहाड़ जैसी कठिनाइयों का भी सहज रूप से समाधान मिल जायेगा।
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की  3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है)
यह वर्ष आपके लिए सहायक रहेगा। बड़ी-बड़ी योजनाएं, जो किसी भी कारण रुकी हुई थीं, उनके पूरा होने के आसार बनेंगे। ट्रेनिंग, टीचिंग और काउंसलिंग से जुड़े व्यक्ति खूब तरक्की करेंगे। सामाजिक स्तर उठाने के ले लिए आप धन खर्च में संकोच नहीं करेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति संभव है। इस अनुकूल वर्ष में लाभान्वित होने के लिए आवश्यक है कि बड़ा सोचें और आलस्य त्यागें। अविवाहितों का विवाह होना संभव है। भावुकता को नियंत्रित रखना उन्नति के लिए जरूरी है। 
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की  4,13, 22 या 31 तारीख को हुआ है)
बुजुर्गों और वरिष्ठ अधिकारियों से आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा। पिछले कुछ समय से जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव में ठहराव आयेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बना रहेगा। कुछ महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति अवश्य होगी। व्यापारीगण अपने व्यापार में बड़े बदलाव कर सकते हैं। सिने जगत, मॉडलिंग, पत्रकारिता व कला क्षेत्र से जुड़े लोग सफलता पायेंगे। अगस्त का महीना महत्वपूर्ण काम के लिए शुभ है। बुजुर्गों, वरिष्ठ अधिकारियों से बहस न करें, उन्हें उचित मान-सम्मान दें।   
(यदि आपका जन्म  किसी भी महीने की  5, 14 या 23 तारीख  को हुआ है)
आपकी कलात्मक अभिरुचियां निखरेंगी और लोकप्रियता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुधरने से असुरक्षा की भावना हटेगी। पिछले वर्ष से चले आ रहे सेहत संबंधी मामले सुलटने से राहत मिलेगी। अगस्त व सितंबर में शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। मित्रों-रिश्तेदारों में आपकी सलाहों की मांग बढ़ेगी।
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की  6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)
अपनी योग्यता का बेहतर प्रदर्शन कर पाने में आप सफल रहेंगे। अपने भविष्य को लेकर इस वर्ष सजग व सतर्क रहेंगे। मई और जून महीने आपकी प्रतिभा निखारने में सहायक होंगे। सिने, कला, नाट्यशास्त्र और मॉडलिंग से जुड़े लोगों को संघर्ष करना पड़ सकता है। सेल्स व मार्केटिंग के लोगों को अपनी रणनीति बदलने से लाभ होगा। 
(यदि आपका जन्म  किसी भी महीने की  7, 16 या 25  तारीख को हुआ है)
इस वर्ष आप शौक वाले काम कर पायेंगे। नौकरी बदलने की चाह रखने वाले लोग मनपसंद क्षेत्र में नौकरी ढूंढ़ पायेंगे। उलझनें सुलझेंगी। कपड़े, फैशन और डिजाइन से जुड़े लोग व्यावसायिक तौर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सुखद, लाभदायी व सुरक्षित लंबी यात्रा के संकेत हैं। जुलाई माह में शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
(यदि आपका जन्म  किसी भी महीने की  8, 17 या 26  तारीख को हुआ है)
यह वर्ष आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। मामूली कार्यों के लिए ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे। विरोधी पक्ष हावी होने की कोशिश करेगा। दूरदर्शिता व कूटनीति से काम लेने से अनेक मुसीबतों से बचेंगे। जनवरी, फरवरी, मार्च, अगस्त और दिसंबर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। इस वर्ष नये काम शुरू न करें और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सावधान रहें। 
(यदि आपका जन्म  किसी भी महीने की  9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)
इस वर्ष नई उपलब्धियां हासिल करने के अनेक अवसर मिलेंगे। मित्रों व सहयोगियों का साथ मिलने से नये क्षेत्रों में भी हाथ आजमाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय है। सिने, कला और मीडिया से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। मार्च व दिसंबर महीने आपकी खुशियां बढ़ा सकते हैं।