ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया रालोसपा के जिलाध्यक्ष बने सुशील सिंह

नवगछिया रालोसपा के जिलाध्यक्ष बने सुशील सिंह
नवगछिया, भागलपुर ( नवबिहार न्यूज नेटवर्क) : नवगछिया रालोसपा के जिलाध्यक्ष की कमान एक बार फिर से
सुशील कुमार सिंह के हाथ में सौंपी गयी है। सर्वसम्मति से इसका निर्णय 13 सितंबर की शाम पार्टी के जिला कार्यालय में लिया गया। जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी उदय कुमार सिंह और चुनाव पर्यवेक्षक रवि शेखर भारद्वाज भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकांत यादव ने की। इसी दौरान विजय कुमार ठाकुर को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से और अमरजीत कुमार को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से राज्य परिषद का सदस्य भी चुना गया।