ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

इस्माइलपुर के बीडीओ और सीओ ने लिया बाढ़ का जायजा

नवगछिया, भागलपुर (nnn)। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम् अंचलाधिकारी इस्माईलपुर ने इस्माईलपुर प्रखंड के पूर्वी भिठा के नवटोलिया आदि पश्चिमी भिठा के  इस्माईलपुर, फुलकिया, रामदिरी एवम् रिंग बांध के पास कमलाकुंड, डिमाहा आदि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया एवम् स्थिति का जायजा लिया। जहाँ उन्होंने पाया कि बसावट एरिया पानी से घिरे हुए है, आवाजाही के लिए नाव चलाने की बात कही। साथ ही बाढ की स्थिति को देखते हुए पूरे प्रखंड मे जरूरी एहतियात बरतने की बात कही। साथ ही स्पर संख्या एक के नोज को भी देखा जहाँ कल धसान एवम् कटाव हुआ था। ग्रामीणो ने कटाव निरोधी कार्य मे अनियमितता की शिकायत की। इस दौरान मुखिया मनोहर कुमार, पंचायत समिति सदस्य खंतर मंडल,वार्ड सदस्य प्रह्लाद ठाकुर,फोटो मंडल सहित कई ग्रामीण भी साथ थे। विस्थापित परिवारो ने भी पदाधिकारियों  से पुनर्वास की मांग की।