ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गुजरात : सरकारी बस नदी में गिरी, 36 की मौत

गुजरात में राज्‍य सरकार की सड़क परिवहन सेवा की एक बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। तापी में नवसारी से उकई जा रही यह बस पूर्णा नदी में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। कई यात्री घायल हो गए। बस में कुल 65 यात्री सवार थे। सूत्रों के मुताबिक, हादसे का पता उस वक्‍त चला जब एक राहगीर की नजर बस के अवशेष पर पड़ी। इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी। राहत कार्यों में स्‍थानीय गांववालों ने भी मदद की। बस में सवार यात्रियों में स्‍टूडेंट्स, विभिन्‍न सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारी आदि शामिल थे। हादसा पूर्णा नदी पर बने गुरुकुल सूपा ब्रिज से ठीक पहले हुआ। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस रेलिंग तोड़ते हुए छह फीट की ऊंचाई से नदी में गिर गई। नवसारी के डिस्‍ट्र‍िक्‍ट कलेक्‍टर रेमाया मोहन ने कहा, ‘हमने बचाव अभियान शुरू कर दिया है और हम अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर हैं। फिलहाल 36 यात्रियों को मृत घोषित किया जा चुका है। शवों को मुल्‍ला हॉस्‍प‍िटल और सरकारी अस्‍पताल में रखा गया है। कई या‍त्री गंभीर रूप से घायल हैं। उनका दूसरे अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। मारे गए यात्रियों की पहचान बाद मे की जाएगी। पहले घायल यात्रियों को ट्रीटमेंट देने पर प्राथमिकता दी जा रही है। ”