ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

NDA की महा-हार, बिहार में फिर नीतीश कुमार

बिहार असेंबली इलेक्शन 2015 की तस्वीर साफ हो चुकी है। रविवार को हुई वोटों की गिनती के बाद रुझानों में महागठबंधन को
स्पष्ट बहुमत मिलते दिख रहा है। मोदी की अगुआई वाला एनडीए काफी पीछे छूटते दिख रहा है। इस चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। उधर, बीजेपी ने आधिकारिक तौर पर हार मान ली है। पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को फोन करके नतीजों के लिए बधाई दी। दूसरी ओर, बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने बिहार की हार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, 'हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। ये नतीजे देश का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। जब कांग्रेस हारती है तो यह सोनिया जी की जिम्मेदारी होती है, इसी तरह बीजेपी को यह कबूल करना चाहिए कि नतीजों के लिए मोदी जी जिम्मेदार हैं। ''
राहुल गांधी ने कहा, ''यह नफरत, घमंड और गुस्से की हार है। मैं चाहता हूं कि मोदी जी अपना घमंड कम करें। यह उनके लिए अच्छा रहेगा और देश के लिए भी।''
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''नफरत की राजनीति फेल हुई। यह मोदी के काम पर सवाल है। देश में असहिष्णुता का माहौल अब खत्म होगा। उम्मीद है कि दिल्ली सरकार के कामकाज में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप बंद होगा। हम उम्मीद करते हैं कि बिहार के विकास के लिए जो पैकेज मोदी जी ने एलान किया था, उसे जल्द रिलीज किया जाएगा। मोदी जी अब फॉरेन जाना बंद करें। ''
तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ''बीजेपी हारी, इंडिया जीती। इंडिया को बचा लिया गया। बिहार में बीजेपी तीसरे नंबर पर रही। पश्चिम बंगाल में चौथे नंबर पर होगी।''
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने लालू और नीतीश को बधाई दी।