ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

महागठबंधन की हुई अंतिम बैठक

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी चुनाव को लेकर नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष निशीथ प्रसाद सिंह ने की। जिसका संचालन राजद नेता राजेन्द्र प्रसाद यादव ने किया। मौके पर बांका भागलपुर नवगछिया के प्रभारी अरुण कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।
स्थानीय जदयू विधायक गोपाल मंडल ने इस बैठक को संबोधित करते हुए इस क्षेत्र से अपनी जीत का पक्की बतायी। इसके बावजूद सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रधानमन्त्री लोगों को गफलत में डाल रहे हैं। इसके लिए आप सभी को मन गिराना नहीं है बल्कि पुरे जोश खरोश से मैदान में कूदना है।