नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11
के चाँद नगर इलाके में हुआ डायरिया का प्रकोप। यमुना मंडल की पांच वर्षीय बेटी राधा कुमारी की आज सुबह हुई मौत।डायरिया प्रभावित रिक्शा चालक पवन मंडल (35) को ग्रामीणों ने पहुंचाया अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया। जहां हो रहा है इलाज।
ग्रामीणों के अनुसार अमन मंडल का 6 वर्षीय बेटा अर्जुन मंडल और गाँव का दामाद रतन मंडल सहित कई लोग है प्रभावित। पुरे चाँद नगर के ग्रामीणों में फैली दहशत।
ग्रामीणों के अनुसार कई जगहों पर वर्षा का फंसा पानी दे रहा है काफी बदबू। फैली हुई काफी गन्दगी।