नवगछिया। भागलपुर में मंगलवार को नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो गयी। यह बात नवगछिया के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने मोदी के भाषण समाप्ति के बाद कही। उन्होंने कहा कि जहां पूरी केंद्र सरकार उठ कर यहां आ गयी थी। उसके बाद भी पटना गांधी मैदान में आयोजित स्वाभिमान रैली से काफी कम भीड़ जुट पायी थी। यहां की भीड़ ने साबित कर दिया कि बिहार में इस बार नितीश कुमार के नेतृत्व में ही महागठबंधन की सरकार बनेगी।