ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में भी निकली बाला लखन्दर की बारात

बिहुला विषहरी पूजा के मौके पर सोमवार की देर शाम तक दर्जनों भगत और श्रद्धालुओं ने माता विषहरी को ढोल बाजे के साथ डलिया मंजूषा अर्पित की। इस दौरान
नवगछिया के कुम्हार पट्टी से बाला लखन्दर की बारात निकाली गयी। जो नवगछिया नगर के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पूजा स्थल पर पहुंची। जहां देर रात सती बिहुला के साथ बाला लखन्दर की शादी की रश्म पूरी की गयी।
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल ने नवगछिया नगर के हरि महाराज ठाकुरबाड़ी रोड में आयोजित बिहुला विषहरी मेला का फीता काटकर उदघाटन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ आरके राणा, अनिल यादव, पूर्व विधायक अमित राणा, रालोसपा के प्रदेश महासचिव सह नवगछिया प्रखंड प्रमुख मानकेश्वर सिंह, नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश भगत एवं पूनम चौरसिया के अलावा विषहरी पूजा कमिटी के मुकेश राणा, अजय सिंह सहित दर्जनों सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं मुकेश राणा ने बताया कि मंगलवार सुबह दस बजे से देवी जागरण का आयोजन होगा तथा शाम को प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जायेगा।