नवगछिया में इस साल भी सती बिहुला विषहरी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर शुक्रवार को एक बैठक विमल किशोर पोद्दार की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान शंकर की मानस पुत्री मनसा देवी के रूप में माता विषहरी की पूजा अर्चना 17 अगस्त को प्राण प्रतिष्ठा के बाद काफी धूमधाम से शुरू होगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि 19 अगस्त को नाग पंचमी होने के कारण समारोह का समापन 19 अगस्त की संध्या प्रतिमा विसर्जन से होगा।
बैठक में समारोह के संयोजक मुकेश राणा के अलावा अजय सिंह नरेश साह विजेंद्र शर्मा प्रवेश यादव मनीष भगत अजय कुमार जेम्स सुमित साह राजेश झा पंकज पोद्दार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। मौके पर मुकेश राणा ने बताया कि महासती बिहुला की जन्मस्थली होने के कारण नवगछिया में बिहुला विषहरी की पूजा प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाई जाती है।