ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पेट्रोल की कीमत में कटौती, 1 रुपए सस्ता हुआ


महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए होने जा रही वोटिंग से एक दिन पहले पेट्रोल के दाम में 1 रुपए/प्रति लीटर की कटौती की गई है। पेट्रोल की नई कीमतें मंगलवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।

पेट्रोल के दाम में कटौती के बाद इसकी कीमत 16 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल कीमत में 1 रुपया प्रति लीटर की कमी करने पर कुछ वक्त से विचार कर रही थी। 

पेट्रोल की कीमत में हुई कमी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में इसकी रिटेल कीमत 1.21 रुपए कम हो जाएगी, जिसमें वैट शामिल है। गौरतलब है कि इंटरनैशनल ऑयल मार्केट में ब्रेंट क्रूड जून में अपने पीक से 20 पर्सेंट से ज्यादा गिर चुका है।