ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मोदी के भाषण कार्यक्रम से बची सात सौ बच्चों की जान


ग्वालियर। शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण कार्यक्रम की वजह से ग्वालियर के सबसे पुराने शासकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के सात सौ बच्चों की जान बच गई। दरअसल शुक्रवार सुबह 10 बजे स्कूल के समारोह कक्ष की छत अचानक से ढह गई। मोदी के कार्यक्रम की वजह से छात्र-छात्राओं को 12 बजे तक स्कूल आना था। अगर यह कार्यक्रम न होता तो विगत वर्षो की तरह कक्ष में शिक्षक दिवस के कार्यक्रम चल रहे होते और एक बड़ा हादसा हो सकता था। जिला प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहा है।
जनकगंज स्थित इस सरकारी स्कूल का भवन 150 साल से अधिक पुराना है। नौ महीने पहले नगर निगम की तरफ से स्कूल के जर्जर भवन का पुनर्निर्माण करवाया गया था। लेकिन इतनी जल्दी कक्ष का छत गिर जाने से सरकारी कामकाज की पोल खुल गई है। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी का भाषण कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से 4.45 बजे तक चलना था। इसके लिए बच्चों को 12 बजे और स्टाफ को 11 बजे स्कूल बुलाया गया था। उनके स्कूल पहुंचने से पहले ही हादसा हो चुका था। छत गिरने की खबर फैलते ही बच्चों के परिजन भी स्कूल पहुंच गए पर अपने बच्चों को सुरक्षित देख सभी ने राहत की सांस ली।