ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जम्मू काश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिये भाजयुमों ने शुरू किया धन संग्रह अभियान


धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले काश्मीर के हजारों लोगों की हालत प्रलयंकारी बाढ़ से काफी खराब हो गयी है। उन बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये भाजयुमों ने गुरुवार को नवगछिया शहर में धन संग्रह अभियान शुरू किया। जिसका नेतृत्व भाजयुमो के बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुणाल कुमार गुप्ता ने किया। जिसके साथ दर्जनों युवा कार्यकर्ता धन संग्रह में लगे थे।