कोसी नदी में संभावित बाढ़ की आपदा से लोगों को बचाने को लेकर नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय सहित कई प्रखंडों में नियंत्रण कक्ष भी खोला गया है। ये नियंत्रण कक्ष फिलहाल 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। अनुमंडल मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष का प्रभारी कार्यपालक दंडाधिकारी मृदुला कुमारी गुप्ता को बनाया गया है। जबकि अन्य प्रखंडों का प्रभार अंचल अधिकारी को दिया गया है। जिनके नम्बर इस प्रकार से हैं-
अनुमंडल मुख्यालय - 06421- 223103
नारायणपुर - 8544412476
बिहपुर - 8544412472, 9431818284
खरीक - 8544412475
नवगछिया - 06421- 222105