ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली, एक घायल

गोली से घायल संजय सिंह

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत भवनपुरा गाँव के दो गुटों के बीच चल रही बर्चस्व की लड़ाई के तहत चली गोली से शनिवार की शाम एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल खरीक पुलिस ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये भागलपुर के मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया। जिससे संबन्धित रेल थाना नवगछिया में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
इस घटना में घायल भवनपुरा निवासी संजय सिंह उर्फ संजु मंडल (36वर्ष) पिता महेंद्र मंडल ने बताया कि गाँव के ही पिंटू यादव ने शनिवार की शाम घर जाने के दौरान खरीक स्टेशन पर जान मारने के उद्देश्य से गोली चलायी । जो दाहिने हाथ की केहुनी के नीचे लगी। इसके बाद फिर चन्दन यादव ने भी एक गोली चलाई जो नहीं लगी। जिसके साथ रूपेश यादव भी था। इन लोगों से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पहले मैं भी इन लोगों के साथ ही काम करता थालेकिन मुखिया बंटी सिंह के सहयोग से मैं अलग हो गया। रेल पुलिस के अनुसार इस मामले को लेकर रेल थाना नवगछिया में भादवि की धारा 32432630734 तथा 27 आर्म्स एक्ट के तहत तीन लोगों के खिलाफ कांड संख्या 13/14 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया है।