ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया : मिल्की में हुई महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने जब्त की लाश


नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र के मिल्की गौशाला में मंगलवार की रात लगभग आठ बजे आशा देवी पति स्व0 सिकन्दर मंडल की लाश आदर्श थाना की पुलिस ने जब्त की है। जिसकी मौत का कारण संदिग्ध बताया जा रहा है। जबकि मृत महिला के गले में रस्सी जैसा निशान बताया जा रहा है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी मौत फांसी लगाने से हुई है। अथवा महिला ने किसी कारण वश स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 
बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही आदर्श थाना के दारोगा एके आजाद दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर लाश को जब्त कर पोस्ट मार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचा दिया है। 
जानकारी के अनुसार आशा देवी की शादी 1995 में सिकंदर मंडल के साथ हुई थी। जिसकी वर्ष 2000 में मौत हो चुकी है। मृतका को दो बच्चा भी है।