ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

घायल वृद्ध को जीआरपी ने पहुंचाया अस्पताल


नवगछिया। रविवार की सुबह कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे एक घायल वृद्ध को नवगछिया जीआरपी द्वारा बेहतर उपचार के लिये अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जो नालंदा जिले के नगर नौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर बलढा निवासी कमलेश्वरी शर्मा (70) थे। जिन्हें सुनाई भी कम ही पड़ता था। जिन्होने पूछने पर बताया कि उन्हें पटना जाना था। इसके लिये वे बरौनी में ट्रेन का इंतजार करते करते सीमेंट वाली बेंच पर लेट गए थे। जिसपर से वे गिर गए और बेंच उनपर गिर गयी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन किसी ने पटना जाने वाली ट्रेन के बजाय पटना से आने वाली ट्रेन पर चढ़ा दिया था। जिससे वे नवगछिया पहुँच गए थे। तो नवगछिया जीआरपी ने मानवता का परिचय देते हुए इस घायल वृद्ध को तत्काल रिक्शे से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।