आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला गुरु शिष्यों का महापर्व गुरु पूर्णिमा नवगछिया में भी 12 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दौरान हजारों शिष्यों द्वारा नवगछिया के साहू परवत्ता गाँव स्थित उच्च विद्यालय परिसर में स्वामी आगमानन्द परमहंस जी महाराज का पूजन एवं वंदन किया जाएगा। जहां नवगछिया, भागलपुर, बांका, बौंसी, कटिहार, पुर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल इत्यादि दर्जनों जगहों के हजारो शिष्य यहाँ पहुंचेंगे।
जानकारी के अनुसार सुबह पाँच बजे से ही वहाँ गुरु महाराज जी का पूजन, दर्शन एवं दीक्षा का कार्यक्रम प्रारम्भ हो जाएगा। इसके बाद दोपहर दो बजे से गुरुदेव का आशीष वचन कार्यक्रम होगा।
