ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

संस्कृत महाविद्यालय के 9 शिक्षकों की हुई सेवा संपुष्टि


नवगछिया स्थित महंत वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय के शासी निकाय की बैठक में 9 शिक्षकों की सेवा संपुष्टि का निर्णय लिया गया। साथ ही बिहार सरकार से आयी अनुदान की राशि 8 लाख 96 हजार एक सौ रुपये का शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के बीच वितरण का भी निर्णय लिया गया। 
संस्कृत महाविद्यालय के शासी निकाय की बैठक रविवार को स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई । जिसकी अध्यक्षता निकाय के अध्यक्ष सुधीर नारायण ठाकुर ने की। जिसमें दरभंगा संस्कृत विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि डॉ0 धनेश्वर झा, सचिव बच्चा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी प्रतिनिधि मृदुला गुप्ता (कार्यपालक दंडाधिकारी) के अलावा प्रधानाचार्य डॉ0 बुद्धि प्रकाश ठाकुर मौजूद थे। 
विश्व विद्यालय द्वारा गठित चयन समिति के सेवा संपुष्टि की अनुशंसा के बाद प्रधानाध्यापक डॉ0 बुद्धि प्रकाश ठाकुर के अलावा प्रभात कुमार झा, सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, बुट्टी प्रसाद सिंह, डॉ0 बुद्धिनाथ चौधरी, डॉ0 सुनील कुमार त्रिपाठी, डॉ0 अनन्ता वर्मा, श्रीमति देवहुति कुमारी और श्रीमति गायत्री की सेवा को शाही निकाय ने भी रविवार को संपुष्ट कर दिया।