नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में राजद एवं कांग्रेश कार्यकर्ताओं द्वारा नव निर्वाचित सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल का नागरिक अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर बिनोद यादव, कृष्ण देव यादव, डब्लू यादव, मोती यादव, अशोक यादव, शोभा नन्द झा, राज कुमार प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संवाद अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेन्द्र यादव ने की। जिसका संचालन राजेन्द्र यादव ने किया।