ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में आज हो सकता है प्रचंड गर्मी का एहसास


नवगछिया में आज 5 जून गुरुवार को प्रचंड गर्मी का एहसास हो सकता है । कारण कि आज सुबह तो मौसम सामान्य रहने वाला है।
सुबह का तापमान लगभग 27 डिग्री रहने का अनुमान है।
दोपहर होते होते यह तापमान बढ़ाकर सीधे 42 डिग्री हो सकता है।
साथ ही हवा बिल्कुल स्थिर सी हो जायेगी।
मात्र 2 से 3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार रह सकती है।
इस दौरान तापमान लगभग 49 डिग्री होने का एहसास होगा।
सबसे ज्यादा उमस दोपहर 12 बजे लगाने की संभावना है।
सबसे ज्यादा तापमान आज 12 बजे से लेकर 4 बजे तक 42 डिग्री रहने का अनुमान है।
इस दौरान हवा दक्षिण पूर्व से मात्र 2 से 3 किमी की रफ्तार से चल सकती है।
इस परिस्थिति में बिजली ही एक मात्र सहारा बन सकती है। जिसकी हालत नवगछिया में काफी दयनीय हो गयी है। काफी कम समय बिजली मिल रही है। जो भी मिल पाती है उसमें वोल्टेज नहीं रहता है। जहां रहता है वहाँ वोल्टेज में काफी उतार चढ़ाव होते रहता है।