ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रामदेव की प्रतिज्ञा हुई पूरी, आज कर रहे रोड शो


नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की शानदार जीत से पूरे देश में पार्टी के समर्थक काफी खुश हैं। इन्हीं में बाबा रामदेव भी हैं। रामदेव आज हरिद्वार जा रहे हैं। दरअसल, रामदेव ने संकल्प लिया था कि जब तक वह कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ नहीं फेंकेंगे तब तक अपनी कर्मभूमि हरिद्वार नहीं जाएंगे।
आज हरिद्वार जाने से पहले वह संकल्प पूर्ति रोड शो करने वाले हैं। यह रोड शो दिल्ली के राजघाट शुरू होकर हरिद्वार तक चलेगा। रोड शो के दौरान अलग-अलग जगहों पर रामदेव को सम्मानित किया जाएगा।
रामदेव पिछले कई महीने से पूरे देश में घूमकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे थे। भाजपा की शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए रविवार को उन्होंने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संकल्प पूर्ति समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया।
योगगुरु बाबा रामदेव का दावा है कि उन्होंने कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए चाणक्य की तरफ प्रतिज्ञा की थी। प्रतिज्ञा यह थी कि जब तक कांग्रेस को सत्ता से बेदखल नहीं करेंगे तब तक हरिद्वार वापस नहीं जाएंगे। भाजपा की जीत के साथ उनकी प्रतिज्ञा पूरी हुई अब वो हरिद्वार वापस लौट रहे हैं।