ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया का वन प्रक्षेत्र अब हुआ भागलपुर वन प्रमंडल का हिस्सा


नवगछिया का वन प्रक्षेत्र लगभग तीस वर्षों से पूर्णियाँ वन प्रमंडल का हिस्सा हुआ करता था। जो अब भागलपुर वन प्रमंडल का हिस्सा घोषित हो चुका है।
इसकी पुष्टि स्थानीय वनों के प्रक्षेत्र पदाधिकारी ने करते हुए बताया कि भागलपुर वन प्रमंडल का गठन हो चुका है। इसके साथ ही नवगछिया भी अब पूर्णिया की जगह भागलपुर वन प्रमंडल का हिस्सा बन चुका है। जिसके पदाधिकारी के रूप में एस कुमार सामो ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है। निकट भविष्य में ही वे नवगछिया नर्सरी का निरीक्षण भी कर सकते हैं।