ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विश्वस्तरीय जल संकट और बचाव को लेकर नवगछिया में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार प्रारम्भ


विश्वस्तरीय जल संकट और बचाव को लेकर नवगछिया में बुद्धवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार प्रारम्भ हुआ। तिलकामांझी भागलपुर विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ रमाशंकर दुबे तथा प्रति कुलपति प्रोफेसर अवध किशोर राय ने दीप प्रज्वलित कर इस सेमिनार का उदघाटन किया।
इस मौके पर जहां मुख्य अतिथि आईआईटी खड़गपुर के प्रो तारा शंकर पाल थे। वहीं सम्मानित अतिथि पीजी रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ विवेकानंद मिश्र मौजूद थे।