नवगछिया में विक्रम संवत का नया दिन काफी धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर नवगछिया के राजेन्द्र कालोनी स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं द्वारा नवगछिया नगर में प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसमें विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ भी शामिल देखी गयी।
इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवगछिया नगर इकाई द्वारा नगरमन्त्री सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में स्टेशन चौक पर भारतीय नववर्ष एवं भारत माता पूजन कार्यक्रम किया गया। मौके पर एक दूसरे को हिन्दी नववर्ष की शुभकामनायें भी दी।
इस मौके पर धनंजय कुमार, शिशुपाल, पप्पू कुमार, अभिमन्यु, मनीष, गौरव, सोनू, पवन, चन्दन, मौसम, विजय, बबलू, राणा, हीरा आदि सदस्य मौजूद थे।