नवगछिया में आज होने वाली गतिविधियां इस प्रकार हैं -
लोकसभा चुनाव के तहत भागलपुर क्षेत्र के लिए नामांकन का आज है अंतिम दिन। जिसके लिए भागलपुर में हो सकता है नामांकन ।
चैती छठ पूजा के तहत आज दिया जाएगा सायंकालीन अर्घ्य ।
नवगछिया स्थित व्यवहार न्यायालय के एडीजे चतुर्थ की अदालत में हत्या के एक मामले में सुनाई जा सकती है सजा।
भाजपा प्रत्याशी सैयद शाहनवाज़ हुसैन का आज गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में होगा रोड शो । जिसके तहत वे चापर, कटरिया, रंगरा, कुमादपुर, मदरौनी, सहौड़ा, मुरली, बनिया, बैसी, नगरह इत्यादि क्षेत्रों का कर सकते हैं दौरा।
