ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विजय घाट पुल : ड्राइवर की हड़बड़ी से कंपनी को करोड़ से अधिक का नुकसान, कार्य बाधित

नवगछिया के निर्माणाधीन विजयघाट पक्का पुल पर
ट्राली ड्राइवर की थोड़ी से हड़बड़ी के कारण पुल निर्माण कंपनी एसपी सिंगला कन्सट्रक्सन को लगभग सवा करोड़ का नुकसान संभव है।
यह जानकारी एसपी सिंघला कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहन प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि सिगमेंट ढोने के लिए विशेष डिजाइन किया हुआ टेलर दिल्ली से मगवाया गया था। टेलर व उसके इंजन की कीमत 78 लाख रुपये है। चार लाख रुपया दोनों मृतक के परिजन को मुआवजा दिया गया। दुर्घटना ग्रस्त सिगमेंट को उठाने के लिए कलकत्ता से दो हैब्बी क्रेन मंगवाया जाएगा। प्रत्येक क्रेन का वजन दो सौ टन का होगा। जिसका आने जाने का किराया 12 लाख रुपया लगभग होगा। 
इसके अलावा सिगमेंट को तोड़ना पड़ा तो 15 लाख रुपया का नुकसान होगा। लगभग बीस दिन स्पेन जोड़ने का कार्य प्रभावित होने से बीस लाख रुपया का खर्च आएगा। दुर्घटनाग्रस्त सिगमेंट की नन डिस्ट्क्टिव टेस्ट के लिए एक्सपर्ट आएंगे। सिगमंट का एक्सरे किया जाएगा। प्रोजेक्ट मनैजर ने बताया कि इससे बीस दिन कार्य रुक जाएगा। दुर्घटना से पूर्व स्पेन जोड़ने का कार्य नवम्बर माह मे पूरा हो जाना था। कार्य उसी गति से चल रही थी। किंतु कार्य बाधित हो जाने से पुल निर्माण का कार्य पूरा होने मे अधिक समय लगेगा। जनवरी 2015 तक पूल निर्माण कार्य का पूरा होना असंभव प्रतीत होता है। 
दुर्घटनाग्रस्त टेलर की जांच भागलपुर के डीटीओ स्थल पर पहुंच कर किया। उन्होंने बताया की गाड़ी मे प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र नहीं है। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक शेखर कुमार ने भी स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया।